
‘प्रतियोगिता दर्पण’ के अंतर्गत बालवाटिका-1 के विद्यार्थियों के लिए पशु-थीम पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पशुओं पर आधारित सुंदर कविताएँ पूरे आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ सुनाईं। इस प्रतियोगिता ने बच्चों की भाषा-कौशल, मंच पर प्रस्तुति, आत्मविश्वास तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया।